गजब : पत्नी नहीं, पति है 8 महीने का प्रेग्नेंट, मर्द का फूला पेट देख उड़ गए सबके होश


आपने हमेशा सुना होगा कि शादी के बाद पत्नी प्रेग्नेंट होती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पति प्रेग्नेंट है? आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन कोलंबिया से ऐसी ही एक अजीब खबर आई है जिसमें पति के पेट में आठ महीने का बच्चा है। कोलंबिया के एक ट्रांसजेंडर मॉडल ईस्टवेन लैंड्रयू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उसके पति डेना सुल्ताना 8 महीने के प्रेग्नेंट दिख रहे हैं।
ये है पूरा मामला…
डेना सुल्ताना ने एक मेल के रूप में जन्म लिया था लेकिन बाद में उनमें महिलाओं के लक्षण दिखाई दिए। डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें महिला बता दिया। इसके बाद उन्होंने एक ट्रांसजेंडर मॉडल से शादी कर ली। कुछ ही समय बाद वह प्रेग्नेंट हो गए और अब अगले महीने वह एक लडक़े को जन्म देने वाले हैं। ईस्टवेन लैंड्रयू एक ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। उन्होंने एक लडक़ी के रूप में जन्म लिया था बाद में उन्हें एक मेल के रूप में आईडेंटीफाई किया गया। उन्होंने अपने पति के वैली को किस करते हुए फोटो डाला है और लिखा है लव इज लव।
इस कपल ने लोकल मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और पूरी तरह नेचुरल प्रोसेस से हुआ है। कुछ दिनों पहले ही ये कपल अस्पताल गया था जब पति को लेबर पेन हुआ था। ईस्टवेन ने लोकल मीडिया को बताया कि पिछले दिनों उन्हें लगा कि प्रीमेच्योर लेबर पेन होने वाला है। इसके बाद कपल अस्पताल की तरफ भागा। कपल के परिवार वालों ने बच्चे की स्वागत की तैयारियां भी कर ली थीं। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चा काफी बड़ा और स्वस्थ है। अगले महीने ही बच्चे की डिलेवरी हो सकेगी। इसके बाद दोनों कपल अपने घर वापस आ गए।
सोशल मीडिया पर दोनों लोगों के अच्छे फॉलोअर हैं। पत्नी ईस्टवेन ट्रांसजेंडर मॉडलिंग करती हैं। उनके पति भी काफी फेमस हैं। ईस्टवेन के इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इन फोटोज के बाद कपल को काफी लोगों ने शुभकामनाएं भेजी हैं। इस कपल ने लोगों को भी हैरान कर दिया। जब कभी कपल बाहर निकलता है तो लोग काफी हैरानी से दोनों को देखते हैं। लेकिन इस कपल का प्यार देख सभी का दिल खुश हो जाता है। अब ये कपल बच्चे की स्वागत की तैयारी कर रहा है।
गजब : पत्नी नहीं, पति है 8 महीने का प्रेग्नेंट, मर्द का फूला पेट देख उड़ गए सबके होश गजब : पत्नी नहीं, पति है 8 महीने का प्रेग्नेंट, मर्द का फूला पेट देख उड़ गए सबके होश Reviewed by Hindi Khabar on June 27, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.